![]() |
भटूरे |
नमस्ते! आलूकचालू में आपका स्वागत है।
छोले भटूरे किसे पसंद नही ? लेकिन जैसा की आप सभी जानते हैं बाज़ार के भटूरे मैदे से बनाये जाते हैं और भटुरों में काफी ज्यादा तेल भी होता है।
मैदा हमारे लिए हानिकारक है क्यों की इसे बनाने के लिए इसे बहुत सारे प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। मैदा हमारे आंतो में जा कर जम जाता है जो बाद में हमारे अंदर ही सड़ता है।
इसलिए मैं आपको यही सलाह दूंगा की जब भी आपको छोले भटूरे खाने का मन करे तब आप घर पर बने आटे के भटुरों का सेवन करें।
इसलिए आज मैं आटे का भटूरा बना रहा हूँ जिसे बनाना बहुत ही आसान है। आटे का भटूरा बिल्कुल बाजार जैसे भटुरों के जैसा ही लगेगा। मैं तो कहता हूँ आप इस आटे के भटुरों को एक बार जरूर बना कर देखें , मेरा विस्वास कीजिये आप बाजार के छोले भटूरे खाना भूल जाएंगे।
आटे का भटूरा बनाने के लिए हमें उतना ही सामान चाहिए जितना मैदे के भटुरों में चाहिए।
अब भटुरों के बाद बात आती है बाजार जैसे छोले कैसे बनाये ? तो आप चिंता मत कीजिये मैं एक दम बाजार जैसे चोले बनाने की रेसिपी की सभी टिप्स और ट्रिक्स की लिंक नीचे दे दूंगा आप उसे भी पढ़ सकते हैं।
आटे का भटूरा बनाने के लिए आपको इन् सामग्री की आवश्यक्ता पड़ेगी।
बनाने का समय : 45 मिनट
3 लोगों के लिए
आटे के भटूरे की सामग्री :
आटा 400 ग्राम
दही 100 ग्राम
बेकिंग सोडा 1/2 छोटी चम्मच
चीनी 2 छोटी चम्मच
नमक 1 चुटकी
तेल 500 मिलीलीटर (तलने के लिए)
आटे के भटुरों की विधि :
- आटे का भटूरा बनाने के लिए एक बर्तन में 400 ग्राम आटा लें।
- आटे में 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा , 2 छोटी चम्मच चीनी , 1 चुटकी नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- उसके बाद आप थोड़ी थोड़ी दही डाल कर आटे को हल्का मुलायम गूंद लें। इसे गूंदने में आपको तकरीबन 15 मिनट का समय लग जाएगा। उसके बाद आटे के ऊपर थोड़ी तेल डालें लगभग 1 बड़ी चम्मच और अच्छे से मिला लें।
- आटे को अच्छे से गूंद लेने के बाद , इसे 10 से 15 मिनट आराम करने छोड़ दें जिससे आपका आटा फूल जाये।
- 15 मिनट बाद आटे से छोटे छोटे लोहियों को तोड़ लीजिये और हाथों की मदद से गोलाकार दे दीजिये जिससे आपको भटूरे बेलने में आसानी हो। इतने आटे में आप 20 भटूरे बना कर तैयार कर सकते हैं।
- एक कढ़ाई में 1/2 लीटर तेल गर्म कीजिये और दूसरी तर्फ भटुरों को बेलने के लिए चकले पर थोड़ा तेल लगाइए और एक लोही को चकले पर रखिये और हाथों की मदद से थोड़ी चपटी कर लीजिये। उसके बाद बेलन की मदद से भटूरे को पतली-पतली , गोल-गोल बेल लें। सभी लोहियों को इसी तरह बेल लें।
- तेल गर्म होने के बाद आप उसे मध्यम आंच पर कर दें जिससे आपके भटूरे जले ना। भटुरों को तलने के लिए एक एक कर भटूरे को आराम से कढ़ाई में डालें और करछी की मदद से भटूरे को अच्छा लाल होने तक तल लें। भटुरों के ऊपर करछी से थोड़ा थोड़ा गर्म तेल डालकर उसे फुलाएं।
- भटूरे को कढ़ाई से बाहर निकाल कर कुकिंग पेपर के ऊपर रखें जिससे वह आटे के भटुरों का सारा तेल सोख ले।
- आटे का भटूरा बन कर तैयार है। इसे गर्मा गरम छोले के साथ परोसें।
चित्र अनुसार विधि :
स्टेप 1. आटे में सोडा , नमक , और चीनी डालकर मिला लें और दही से आटे को मुलायम गूंद लें और 15 मिनट आराम करने दें।

स्टेप 2. छोटी छोटी लोहियां तोड़ लें।

स्टेप 3. चकले पर थोड़ा तेल लगाकर लोहियों को पतला बेल लें।

स्टेप 4. कढ़ाई में तेल गर्म करें और एक एक कर भटूरों को तल लें।

स्टेप 5. भटूरों को फुलाने के लिए भटूरे के ऊपर गर्म तेल डालें।

स्टेप 6. आपके भटूरे इस तरह फूल जायेंगे। भटूरों को अच्छे से लाल कर लें।

स्टेप 7. भटूरों को पेपर पर निकाल लें।

स्टेप 8. भटूरे बन कर तैयार हैं , गरमा गरम परोसें छोले के साथ।

पोषण संबंदी जानकारी :
कैलोरी 245 calप्रोटीन 3 ग्राम
कार्बोहायड्रेट 50 ग्राम
फैट 18 ग्राम
फाइबर 3 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 1 मिलीग्राम
पोषण जानकारी इंग्लिश में
छोले बनाने की रेसिपी हिंदी में
छोले बनाने की रेसिपी इंग्लिश में
मैदे का भटूरा हिंदी में
मैदे का भटूरा इंग्लिश में
चोले भटूरे हिंदी में
चोले भटूरे इंग्लिश में
धन्यवाद :)
अगर आपने आटे का भटूरा अपने घर पर बनाया है तो अपने अनुभव निचे कमैंट्स में या मेरे सोशल मीडिया हैंडल्स पर जरूर बताएं। मै आपके लिए हमेशा उपलब्ध हूँ :)
आलूकचालू :०
No comments:
Post a Comment